कुछ मजेदार विज्ञापन बोर्ड
Advertising, hoarding, Airways, Kingfisher
विज्ञापन की दुनिया भी अनोखी है, मजेदार है, क्रियेटिव है… हालांकि अधिकतर बार विज्ञापन हमारी जेबों पर डाका ही डालते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ विज्ञापन बेहद चुटीले, व्यंग्यात्मक और बेहतरीन कलाकारी का नमूना होते हैं… प्रस्तुत होर्डिंगों के चित्र हालांकि पुराने हैं लेकिन उनमें एक के बाद जुड़ते जाने के कारण हो सकता है कि कुछ पाठकों ने इन्हें नहीं देखा होगा, उन्हें जरूर मजा आयेगा…
भारतीय आकाश की सीमायें खुल जाने से हवाई कम्पनियों में जबर्दस्त होड़ मची हुई है, विलय, अधिग्रहण, शेयर खरीदना-बेचना, जगहों-हवाई अड्डों पर कब्जे जैसी खबरें अब आम हो चली हैं… ऐसे माहौल में मुम्बई में लगे हुए यह विज्ञापन होर्डिंग अनायास ही ध्यान खींचते हैं और मुस्कराने पर मजबूर कर देते हैं…
सबसे पहले देखें "जेट एयरवेज" का बोर्ड, वे कहते हैं - "हम बदल गये हैं…"
फ़िर उसी के ऊपर कुछ दिन बाद "किंगफ़िशर एयरलाइंस" का बोर्ड लग गया - "हमने उन्हें बदलने पर मजबूर कर दिया…" 
अब बारी थी "गो एयर" कम्पनी की - उन्होंने बोर्ड लगाया "हम तो नहीं बदले… हम अभी भी वैसे ही स्मार्ट हैं…"
लेकिन इसके बाद असली बोर्ड लगे हैं, जो विशुद्ध भारतीय हास्य-व्यंग्य का माद्दा रखते हैं… पहले बोर्ड में रेल्वे का विज्ञापन है, लालू "ब्रांड एम्बेसेडर" हैं और पंच लाईन है - "हम कभी नहीं बदलेंगे…"
फ़िर उसी के ऊपर अन्तिम बोर्ड लग गया मुम्बई बस सेवा "बेस्ट" का, वे कहते हैं- अब "बस" करो, वरना होर्डिंग हवाई जहाज से टकरा जायेंगे…
है न मजेदार…।
(एक ई-मेल द्वारा प्राप्त)












5 comments:
शानदार!!
बनाने वालों का क्रिएटिव दिमाग प्रदर्शित करते है यह विज्ञापन
बहुत मजेदार अच्छी प्रस्तुति भाई आनंद आ गया बहुत खूब धन्यवाद
हाँ सर जी, बहुत मज़ेदार है. And a nice bit of observation.
यह नीचे से तीन तक सही है, उपर वाले शायद किसी ने फोटोशोप में बनाये है.
मजेदार...
है न मजेदार…।
--------------
मजेदार? अरे यह तो मजेदारेस्ट है!
Post a Comment