एक बेहतरीन कलाकार के असाधारण चित्र…
Road Art Pictures Drawings Artist
सड़क पर बनाये जाने वाले चित्रों की श्रृंखला…यहाँ प्रस्तुत चित्र जूलियन बीवर नामक अंग्रेज चित्रकार ने बनाये हुए हैं, इन चित्रों की खासियत इनका 3-D दिखना है… सिर्फ़ रंगीन पेंसिलों, चॉक, वाटर कलर और पेस्ट कलर से ये चित्र बनाये हैं। यह कलाकार सड़कों पर, फ़ुटपाथ की टाइल्स पर चित्र बनाता है। जूलियन साहब फ़्रांस, जर्मनी, स्विटजरलैंड आदि यूरोपीय देशों में अपने कला-कौशल के हाथ दिखा चुके हैं… आप खुद देखिये कि यह चित्र कितने उम्दा हैं और कितना असाधारण कलाकार है, और क्या गजब की उसकी दृष्टि है…
पहले चित्र में आपको कोकाकोला की बोतल की छाया तक दिखाई देगी…
इस चित्र में बहता हुआ पानी बिलकुल असली लगता है, आपको आश्चर्य होगा कि जो पानी का पाईप दिखाया गया है वह भी चित्र ही है…
रास्ते के बीच में छोटी सी झील और उसमें तैरती नाव (साथ में नाव की परछाँई भी)…
बीच सड़क पर एक गढ़ढा और उसमें बसा एक छोटा शहर…
फ़ुटपाथ के नीचे की बिलकुल असली लगने वाली पाईप लाइन, और एक फ़व्वारा भी…
सड़क की हटी हुई टाइल्स का हूबहू चित्र (यहाँ तक कि गुजरने वाले लोग भी समझते हैं कि शायद इस जगह सड़क नहीं है), है ना कमाल की चीज…
स्वयं चित्रकार ने अपने कलर बॉक्स का चित्र बनाया है…
एक असली और एक नकली (बीयर का कौन सा गिलास असली है?)
सड़क के बीच सोने की खान…
ये रहा स्वीमिंग पूल और उसमें एक हसीना…
और यह रहा इन चित्रों के 3-D होने का राज… यह चित्र स्वीमिंग पूल वाली हसीना का ही है, दूसरी तरफ़ से…
जैसे कि यह रहा पृथ्वी से "गरीबी हटाओ" के नारे के साथ कलाकार…
और वही चित्र साईड एंगल से (लगभग चालीस फ़ुट लम्बा) है ना असाधारण कलाकार?
और अन्त में "बच्चे को खाने जा रहा केकड़ा"… चित्र में सड़क की टाईल्स स्पष्ट दिखाई दे रही हैं…
ऐसे उम्दा कलाकार की कलाकारी को मेरा सलाम…
Road Artist, Art of Chalk, Water Colour, Leonardo da vinci, 3-D Graphics, Julian Beevar, England, France, Europe, जूलियन बीवर, सड़क पर चित्रकारी, चॉक, वाटर कलर, अंग्रेज कलाकार,












8 comments:
मेरा भी सलाम पहुंचे उनको !!
शानदार! सलाम हमारा भी!
जब पहली बार ई मेल पर यह चित्र मिले तो मै तो चौंक ही गया था!
shukriya aapka hum tak ye chitr pahuchaaney kaa...aur kalaakaar janaab ko NAMAN
मला चित्रे दिसली नाहीत (मुझे चित्र दिखायी नही दे रहे हैं। )
पिकासो और लिओनार्दो देख रहे हैं न ऊपर से !
अरे वाह।
अत्यन्त सजीव और वास्तविकता के निकट हैं ये चित्र!
दर्शन कराने के लिये साधुवाद!
हमें चित्र दिखाई नहीं दे रहे हैं आपके ब्लाग पर ।
Post a Comment